राहुल गांधी की उम्र बढ़ रही है, समझ नहीं : नरेंद्र सिंह तोमर

THE BLAT NEWS:

इंदौर, कांग्रेस या कांग्रेस के साथ कुछ दल उनका लोकतंत्र में कोई भरोसा बचा नहीं है। राहुल गांधी की उम्र बढ़ रही है लेकिन दुर्भाग्य से उनकी समझ नहीं बढ़ पा रही है। यह बात इंदौर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। एक दिन पहले हुई संघ की हाई पावर मीटिंग के बाद तोमर पहुंचे थे। उन्होंने जिला और नगर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं की नाराजगी मुख्य मुद्दा रही। साथ ही विधायकों के टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों को किस प्रकार से साधा जाएगा इस पर भी चर्चा की गई।एक बार फिर राहुल गांधी को मिलने जा रही कांग्रेस की कमान ! ये है पार्टी ...

पत्रकारों से बातचीत के दौरान तोमर ने कहा आज अगर राहुल गांधी को सजा हुई है तो इसके लिए उनको आत्म अवलोकन करना चाहिए, सजा उनको उनके कृत्य के कारण हुई है। इस पर भाजपा कहां आती है। उन्होंने गलत बोला किसी व्यक्ति को तकलीफ हुई उसने कोर्ट में पिटीशन किया कोर्ट ने उनको अपना पक्ष रखना चाहिए था, अपनी दलीलें रखना चाहिए थी। उन्होंने रख्ीां नहीं वह ऐसा मानते हैं कुल मिलाकर यह देश के ऊपर है।

Check Also

Kanpur: सब्जी विक्रेता आत्महत्या मामले पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, गिरफ्तारी के दिए निर्देश

•चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव व सिपाही अजय यादव मृतक सुनील से वसूली …