ताइकांडो के 25 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व कलर बेल्ट देकर किया सम्मानित

THE BLAT NEWS:

सुल्तानपुर। मशाल जुलूस निकालने के दौरान कांग्रेस कमेटी परिसर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा की गई पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ट्वीट से न्याय मिलने की कांग्रेसियों में उम्मीद बढ़ गई है। एसपी सुल्तानपुर सोमेन वर्मा से मिलकर नगर कोतवाल समेत दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई है।  जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक आवास पर शुक्रवार की रात पहुंचे। कांग्रेसियों ने एसपी सोमेन वर्मा से कहा कि हम लोगों के ऊपर जो मारपीट की घटना को पुलिसकर्मियों द्वारा अंजाम दिया गया है इस संदर्भ में मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक कांग्रेसियों को आश्वस्त किया गया है कि हर हाल में उनको न्याय दिया जाएगा। उधर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे भारतीय जनता पार्टी सरकार की तानाशाही करार दिया है। ट्वीट के जरिए उन्होंने कांग्रेसियों पर हुए हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि मशाल जुलूस निकलने के दौरान पुलिस ने जो बर्बरता की है। वह काफी निंदनीय है कांग्रेस के सिपाहियों को न तो डराया जा सकता है और लाठियों से सच दबाया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मोदी जी भ्रष्टाचार छोड़ी है। प्रियंका गांधी के ट्वीट से कांग्रेसियों का हौसला बढ़ गया है।

Check Also

Weather: तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में किया कैद, ज़रूरी काम से सिर ढक कर निकले लोग

•सोमवार को कानपुर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया   कानपुर, संवाददाता। अप्रैल …