साथियों ने लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

THE BLAT NEWS:

प्रतापगढ़। स्थानीय कलेक्ट्रेट कचहरी में शुक्रवार को साथी अधिवक्ताओं ने लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया। आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित लालगंज तहसील अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष लाल विनोद कुमार सिंह व महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लडडू खिलाकर मुंह मीठा कराया। मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ताओ को संबोधित करते हुए एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि इस समय अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं उनके मान सम्मान के जारी संघर्ष में प्रत्येक अधिवक्ता संगठनों को निर्णायक संघर्ष की भूमिका मे होना चाहिए। उन्होने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराए जाने वकीलों के संघर्ष की पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा व संचालन जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने किया। लालगंज अध्यक्ष अनिल महेश ने साथियों द्वारा मिले सम्मान के प्रति अपनी कार्यकारिणी की ओर से आभार जताया। इसके पूर्व संयुक्त अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह तथा जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल से शिष्टाचार मुलाकात कर लालगंज तहसील एवं दीवानी के अधिवक्ताओं से जुडी समस्याओं से अवगत भी कराया। सम्मान कार्यक्रम में जूनियर बार के उपाध्यक्ष विवेक शुक्ल, पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र, पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, दिवाकर सिंह, अश्विनी सिंह, विभाकर शुक्ला, अरुण सिंह राजू, हरिशंकर पुरी, कौशलेंद्र सिंह रतन, अमजद खान, मनोज कुमार, राहुल गुप्ता, अरुण पासवान, विवेक शुक्ला, अनिल तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह भोले आदि मौजूद रहे।

Check Also

सड़क किनारे बात कर रहे चार छात्रों को कंटेनर ने रौंदा, दो की मौत

प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे किनारे बाइक खड़ी कर बात कर रहे चार छात्रों में तीन को …