जनसमस्याओं के निदान को प्राथमिकताः  जिलाधिकारी

THE BLAT NEWS:

जौनपुर।  नवागत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को माँ शीतला चैकियां का आशीर्वाद लेने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोषागार में  कार्यभार ग्रहण किया। डीएम के स्वागत में सुबह से अधिकारी कर्मचारी  जुटे रहे। चार्ज लेने के बाद उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निदान कराना और केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। ज्ञात हो कि   उत्तरप्रदेश सरकार ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का तबादला गौतमबुद्ध नगर ( नोएडा) कर दिया था उनके स्थान पर अनुज कुमार झा को तैनात किया गया था, मनीष वर्मा मंगलवार को ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया था। शुक्रवार को अनुज कुमार झा ने 57 वे जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

 जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते जिलाधिकारी।’THE BLAT FILE PHOTO’

                                 चार्ज लेने के बाद डीएम ने   बताया कि मैं मेघालय चुनाव में प्रेक्षक तैनात था ,कल चुनाव प्रक्रिया समाप्त कराने के बाद आज मैंने  यहां जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया है। उन्होंने कहा कि   जनता दर्शन, थाना दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस समेत अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। वे मूल रूप से बिहार दरभंगा जिले के मूल निवासी है , 2002 में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद 2003 से जॉब कर रहे है जॉब करते हुए एमए की पढ़ाई उसके बाद तैयारी किया 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। इससे पूर्व अयोध्या, महोबा, बुलन्दशहर, कनौज , रायबरेली में जिलाधिकारी रह चुके है।

Check Also

मकान मालिक की आठ वर्षीय बेटी से घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म

कानपुर,संवाददाता। चकेरी थाना क्षेत्र में एक किरायेदार ने अपने ही मकान मालिक की आठ वर्षीय …