the blat news:
पौधरोपण के लिए वन क्षेत्राधिकारी को लिखा पत्र दिखाते।
कमलापुर। पर्यावरण संरक्षण हेतु कसमंडा विकासखंड के 5 स्थानों पर पौधारोपण हेतु पर्यावरण संरक्षण समिति पार्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल कसमंडा सीतापुर ने वन क्षेत्राधिकारी सिधौली को पत्र लिखा। पर्यावरण संरक्षण समिति से जुड़े छात्र छात्राओं ने यह पत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के माध्यम से वन क्षेत्राधिकारी सिधौली को भेजा है। पर्यावरण संरक्षण समिति के महामंत्री पवित्र तिवारी ने बताया कमलापुर से मास्टर बाग संपर्क मार्ग पर सड़क के किनारे जो पेड़ लगे हैं। उनमें कई स्थानों पर पेड़ सूख जाने के कारण खाली स्थान पर पौधरोपण, ज्योति आलमपुर झील और दहावा झील का सौंदर्यीकरण कर किनारों पर पौधरोपण, शारदा सहायक नहर जो कमलापुर के पास महोली होते हुए निकली है।
इसके किनारों पर खाली स्थानों पर पौधरोपण, शारदा सहायक नहर से निकले कमलापुर रजबहा जो बमहेरा के आगे तक गया है। उसके किनारों पर पौधरोपण, ग्राम पंचायत रेवरी से होकर निकली नहर के किनारों पर पौधरोपण सहित उपरोक्त सभी स्थानों पर पौधरोपण कराने की मांग की है। महामंत्री पवित्र तिवारी ने बताया हम सब छात्र-छात्राओं ने आपस में मिलकर के पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्यावरण संरक्षण समिति का गठन कर स्वयं से पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रहे और समाज में लोगों को इसके लिए जागरूक भी कर रहे हैं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति मार्गदर्शक शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह, अध्यक्ष सिमरन राजपूत, महामंत्री पवित्र तिवारी, कोषाध्यक्ष संध्या राजपूत, उपाध्यक्ष मिथुन चैरसिया सदस्य जानवी, शिवा वर्मा, आयुषी निषाद, विद्यालय के छात्र मानसी चैरसिया, कोमल वर्मा, प्रिया मौर्या, सौरभ गौतम, सोनू, नेहा, शैलेंद्र कुमार, मोहम्मद सुफियान, अपर्णा तिवारी, सुशांत कुमार सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।