रायबरेली :मिश्रा गुट की लालगंज इकाई का हुआ पुनर्गठन

THE BLAT NEWS: 

उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल मिश्रागुट की लालगंज इकाई का पुनर्गठन किया गया। बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से सनत कुमार द्विवेदी को नगर अध्यक्ष, मुकेश त्रिवेदी को उपाध्यक्ष व कुलदीप सिंह को महामंत्री चयनित किया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार, चौधरी धीर सिंह ...

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री के मनोनयन की घोषणा कर नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया।
उन्होंने कार्यकारिणी गठन के उपरांत लालगंज व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को आयोजित करने का निर्देश दिया व कहा कि व्यापारियों में एकजुटता बनाये रखते हुए उनकी समस्यओं का समाधान कराना ही मिश्रागुट की प्राथमिकता है। उन्होंने चंदे के धंदे व दलाली की राजनीति से विरत रहने का व्यापारियों को मंत्र दिया। इस अवसर पर प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष मो. अनीस राईनी, जिला उपाध्यक्ष सारंगपाणी त्रिवेदी, अखिलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, मो. अहमद, ताना सिंह, उत्कर्ष शुक्ला, मुकुल मिश्रा, नागेंद्र सिंह, विपिन कुमार, विशाल बाजपेयी, दीपक, रामलखन सिंह,  विमल तिवारी, आदित्य कुमार, सूरज मिश्रा, सतीश कुमार, नागेंद्र सिंह, गौरव, नीरज, मो. फहद, मनोज कुमार उपस्थित रहे।

 

Check Also

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान में अजरबैजान की सीमा के समीप हुई हेलीकॉप्टर …