अमेठी :श्रीरामकथा महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

-:THE BLAT NEWS:-

 

शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा - nikli kalash yatra ka yayojan

भव्य कलश शोभायात्रा’द ब्लाट फाइल फोटो’

शुकुलबाजार,………………सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र की सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर जलयात्रा में शामिल हुए।

कलश शोभायात्रा महावीरन अंदीपुर पूरे भोजा तिवारी से पांडेगंज होते हुए लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय कर गोमती नदी तट पर पहुंची, जहां विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल धारण किया गया।

yag start

शोभायात्रा में पैदल के साथ गाजे बाजे रथ गाड़ी भी शोभा बढ़ा रहे थे। कलश में गंगाजल भरकर कथा स्थल महावीरन में स्थापित कर दिया गया। समिति के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने बताया कि श्री राम कथा की अमृत वर्षा एक फरवरी से आठ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान शाम 7:00 बजे से अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक परम पूज्य श्री अवधेश जी महाराज की कथा रात्रि 10 बजे होगा। भंडारा का कार्यक्रम 9 फरवरी को 2 बजे से प्रभु की इच्छा तक अनवरत चलेगा। शोभायात्रा में के. डी मिश्रा, गिरीशचंद्र शुक्ला,प्रमोद शुक्ला,अनूप तिवारी,पंकज तिवारी,पवन शुक्ला,लवलेश,अजीत शुक्ला,जय सिंह,सोनूसिंह,जयप्रकाश शुक्ला, त्रिलोचन पांडे, रोहित शुक्ला,मैनेजर,रमाकांत शुक्ला पांडेय,समेत हजारों श्रद्धालु शामिल थे।

 

 

 

 

Check Also

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची जयपुर, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

जयपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह जयपुर पहुंची। राज्यपाल हरीभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल …