ग्वालियर: खेलो इंडिया यूथ गे स-2022 ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होगी

THE BLAT NEWS: 

भारत के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर 31 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलमय होगी। मौका होगा यहाँ आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गे स – 2022 का । सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित तात्याटोपे स्टेडियम में मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री  अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय खेल और युवा कार्यक्रम राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक एवं प्रदेश की खेल व युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र सहित प्रदेश के अन्य मंत्रिगणों की मौजूदगी में खेलो इंडिया यूथ गे स का रंगारंग एवं भव्य शुभारंभ हुआ।

Khelo India Youth Games 2022: Maharashtra rule athletics with 8 gold ...

यहाँ क पू खेल परिसर में बड़ी टीवी स्क्रीन पर सीधे प्रसारण के जरिए भाजपा जिला अध्यक्ष  अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी, एसडीएम लश्कर विनोद सिंह तथा खेलो इंडिया के अधिकारीगण, प्रतियोगिता में सहभागिता करने जा रहे खिलाडिय़ों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भोपाल में आयोजित हुए शुभारंभ समारोह में सहभागिता की। ज्ञात हो ग्वालियर में खेलो इंडिया यूथ गे स का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होने जा रहा है। ग्वालियर को हॉकी, बैडमिंटन, जि नास्टिक व मार्शल आर्ट खेल कलरीपयट्टु की मेजबानी मिली है। ग्वालियर के अलावा 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के 8 शहरों में भी खेलो इंडिया यूथ गे स के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगीं। खेलो इंडिया यूथ गे स में देश भर के शीर्षस्थ खिलाड़ी भाग लेने आए हैं।
देशभर के खिलाड़ी यहां दिखाएंगे अपना दमखम
खेलो इंडिया यूथ गे स के तहत क पू खेल परिसर (मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी) में हॉकी व बैडमिंटन तथा एलएनआईपीई में जि नास्टिक व मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की प्रतियोगितायें होंगीं। क पू खेल परिसर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 03 फरवरी तक बैडमिंटन प्रतियोगितायें होंगीं। इसी तरह एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में एक से पाँच फरवरी तक जि नास्टिक प्रतियोगिता होगी। क पू खेल परिसर में 4 से 10 फरवरी तक हॉकी प्रतियोगिता होगी। एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में 8 से 10 फरवरी तक मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु खेल में देश भी से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।

Check Also

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान में अजरबैजान की सीमा के समीप हुई हेलीकॉप्टर …