IND vs SL 2nd t20: श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया

द ब्लाट न्यूज़:       India vs Sri Lanka (IND vs SL) 2nd t20:

श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारत 190 रन ही बना पाया और मैच हार गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह भारत की पहली हार है। इस मैच में श्रीलंका के लिए कप्तान दसून शनाका और कुशल मेंडिस ने कमाल की बल्लेबाजी की। वहीं, भारत के लिए अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने कमाल

 भारत का पहला विकेट गिरा:

207 रन का पीछा करते हुए 12 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। ईशान किशन पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कसून रजिता ने उन्हें अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 21 रन है।भारत का दूसरा विकेट गिरा:

20 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिर चुका है। शुभमन गिल तीन गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कसून रजिता ने उन्हें महीष तीक्ष्णा के हाथों कैच कराया। अब भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही है। राहुल त्रिपाठी और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

भारत का तीसरा विकेट गिरा:

207 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 21 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। राहुल त्रिपाठी पांच गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मदुशंका ने उन्हें विकेटकीपर कुशल मेंडिस के हाथों कैच कराया। अब टीम इंडिया मुश्किल में आ चुकी है। सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन है।

भारत का चौथा विकेट गिरा:

34 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान हार्दिक पांड्या 12 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। चमिका करुणारत्ने की गेंद पर कुशल मेंडिस ने उनका शानदार कैच पकड़ा। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 35 रन है।र भारत का तीसरा विकेट गिरा है। राहुल त्रिपाठी पांच गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मदुशंका ने उन्हें विकेटकीपर कुशल मेंडिस के हाथों कैच कराया। अब टीम इंडिया मुश्किल में आ चुकी है। सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन है।

 भारत ने पावरप्ले में 39 रन बनाए:

207 रन का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में चार विकेट खोकर 39 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। ये दोनों भारतीय बल्लेबाजी में आखिरी विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं और भारत को जीत दिलाने के लिए इन दोनों को बड़ी साझेदारी करनी होगी। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 47 रन है।

भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी:

दीपक हुड्डा के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें धनंजय डीसिल्वा के हाथों कैच कराया। दीपक हुड्डा ने 12 गेंद में नौ रन बनाए। अब भारत के लिए जीत बहुत मुश्किल दिख रही है। सूर्यकुमार यादव के अलावा अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। इन दोनों के लिए लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल होगा।

भारत ने पावरप्ले में 39 रन बनाए   :207 रन का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में चार विकेट खोकर 39 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। ये दोनों भारतीय बल्लेबाजी में आखिरी विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं और भारत को जीत दिलाने के लिए इन दोनों को बड़ी साझेदारी करनी होगी। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 47 रन है।

क्या हुआ मैच में ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। दूसरे ओवर में अर्शदीप ने 19 रन लुटा दिए और यहीं से श्रीलंका की पारी ने तेज रफ्तार पकड़ ली। कुशल मेंडिस 31 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक श्रीलंका का स्कोर 80 रन हो चुका था। हालांकि, अगले ही ओवर में भानुका राजपक्षे भी दो रन बनाकर आउट हो गए। कुछ समय बाद पथुम निशांका भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डीसिल्वा भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चरिथ असालंका ने 19 गेंद में 37 रन बनाकर श्रीलंका की वापसी कराई। अंत में श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने 22 गेंद में 56 रन की पारी खेली और श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 206 रन तक पहुंचाया।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही भारत को दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। कसून रजिता ने ईशान किशन को दो और शुभमन गिल को पांच रन के स्कोर पर आउट किया। राहुल त्रिपाठी भी डेब्यू मैच में पांच रन बनाकर आउट हो गए। 21 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में आ गई थी। 13 रन बाद ही कप्तान हार्दिक भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। 34 रन पर भारत के चार विकेट गिर चुके थे। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा ने छोटी साझेदारी की, लेकिन हुड्डा भी नौ रन बनाकर चलते बने। इसके बाद अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। इस बीच श्रीलंका ने अक्षर को रन आउट करने का आसान मौका भी छोड़ा। अक्षर और सूर्या ने मिलकर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इन दोनों ने बेहतरीन साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी कराई, लेकिन अंत में सूर्यकुमार और अक्षर दोनों आउट हो गए। इन दोनों के आउट होने के साथ ही भारत मैच हार गया। हालांकि, आखिरी ओवर तक भारत के जीतने की उम्मीद बनी हुई थी।

IND vs SL 2nd t20 Live Score:  अर्शदीप सिंह ने इस मैच में चौथी नो बॉल की है। इस बार उनकी नो गेंद पर दसून शनाका आउट हो गए, लेकिन उन्हें जीवनदान मिल गया। इसके बाद उन्होंने एक और छक्का लगा दिया। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 186 रन हो चुका है।

Check Also

भारत की नंबर-1 टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं श्रीजा अकुला

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित युगल चैंपियन श्रीजा अकुला मंगलवार को नवीनतम आईटीटीएफ रैंकिंग …