मंत्रियों और विधायकों की पत्नियों ने फलदार छायादार पौधों का किया रोपण

 

द ब्लाट न्यूज़ मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ हरेला पर्व मनाया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्री गणों और विधायक गणों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जायेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता पुष्कर धामी ने हरेला पर्व पर उपहार स्वरूप मंत्री गणों और विधायक गणों की पत्नियों को भी पौधे भेंट किए। उन्होंने कहा कि संस्कृति और प्रकृति के संगम से परिपूर्ण यह पावन पर्व हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। इस अवसर पर निर्मला जोशी, डॉ. दीपा रावत, शशिप्रभा अग्रवाल, बबीता पुण्डीर, शशि चमोली, सुबोधिनी शर्मा, कुसुम गैरोला, अनीता दास, हेमलता गड़िया ने विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

 

 

Check Also

किसानों और व्यापारियों का पलायन रोकने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार

जोधपुर । देश के अन्य राज्यों की तरह टैक्स में छूट नहीं दिए जाने के …