हरदोई। लगभग एक महीने से शुरू हुई ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 17.5 रहा। भयंकर कोहरे के चलते 50 मीटर दूर तक का नहीं दिखाई पड़ रहा था। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के समस्त बोर्ड के विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी है।
बताते चलें लगभग एक महीने से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है शुक्रवार को भीषण कोहरे के चलते हैं गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में भी लोग बढ़कर भाग नहीं ले सके। ठंड का आलम यह है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.5 रह गया कोहरे के चलते 50 मीटर दूर तक का दिखाई देना मुश्किल हो गया। भीषण ठंड के कारण जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है। बताते चलें ठंड के कारण लगभग एक पखवाड़े से बच्चों का स्कूल जाना बंद है ठंडक के चलते बच्चों में सर्दी से संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं।
The Blat Hindi News & Information Website