THE BLAT NEWS:
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह एक्शन के मोड में हैं। आज से वे प्रदेश में एक और बड़ा सरकारी अभियान शुरु करने जा रहे हैं। इसे सीएम जनसेवा अभियान 2.0 कहा जा रहा है। इस दौरान आम जनता से जुड़ी 67 सेवा के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा माना जा रहा है कि इससे सरकारी दफ्तरों की लाल फीताशाही के खिलाफ जनता में नाराजगी को दूर किया जा सकेगा। सम्पूर्ण प्रदेश में 18 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का द्वितीय चरण संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आज अलीराजपुर में होगा।
इस अभियान का उद्देश्य है कि जन-सामान्य की कोई समस्या शेष न रहे और सीएम हेल्प लाइन में दर्ज सभी शिकायतों का निराकरण किया जावे। मंत्री, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी सेवा-भाव से अभियान में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभियान के दो घटक होंगे। पहले घटक में जन-सामान्य से संबंधित 67 सेवा के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें अविवादित नामांतरण, बंटवारा, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, ड्रायविंग लायसेंस, वाहन पंजीयन जैसी सेवाएं सम्मिलत हैं।
The Blat Hindi News & Information Website