THE BLAT NEWS:
भोपाल,। राजधानी में होली पर्व को देखते हुए नौ स्थानों पर अस्थाई लकड़ी विक्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां से स:शुल्क जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। वन संरक्षक, सामान्य वन मंडल भोपाल आलोक पाठक ने बतायाकि शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित नौ विक्रय केन्द्रों पर कुल 125 क्विंटल जलाऊ लकड़ी उपलब्ध रहेगी। आमजन सात मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक यहां से लकड़ी ले सकेंगे। इन अस्थाई विक्रय केन्द्रों पर वनपाल, उप वनपाल और वन रक्षकों की ड्यूटी लागई गई है।
The Blat Hindi News & Information Website