सहारनपुर : भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन किए गए सम्मानित

THE BLAT NEWS:

 

सहारनपुर जनपद के भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन को शाल उढाकर एंव पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा बीती रात आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि हकीकत में देखा जाए तो स्वतंत्रता सेनानियों के घर और आवास किसी धर्म स्थल से कम नहीं है क्योंकि राष्ट्र धर्म सब धर्मों से सर्वाेपरि है।

मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, कार्यवाहक जिलाधिकारी  विजय कुमार, पदमश्री चैधरी सेठपाल सिंह, समाजसेवी विनोद गुप्ता, संयोजक सुरेंद्र सिंघल,  डा0 डी के जैन, भायला पीजी कालेज अध्यक्ष ठाकुर श्याम कुमार रावत, जिला सहकारी बैंक के अघ्यक्ष चै0 राजपाल सिंह, पूर्व मेयर संजीव वालिया, प्रभु जी की रसोई के सचिव एवं  व्यापारी नेता शीतल टंडन, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, समाजसेवी अशोक गुप्ता, डा. ममता सिंघल ने महात्मा गांधी के सहयोगी रहे एंव पूर्व मंत्रीे आचार्य जुगल किशोर के पौत्र नलिन किशोर अग्रवाल, शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे सरदार किरणजीत सिंह संधू स्वंत्रता सेनानी पूरण चंद आर्य तीतरो के सुपुत्र योगाचार्य राजेंद्र अटल, मंशाराम सर्राफ की बेटी किरण सिंघल एंव पुत्र महेश सिंघल और सत्य प्रकाश गुप्ता के सुपुत्र विनोद प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक निर्यातक मौ0 असलम सैफी एंव पत्रकार सुरेंदª सिंघल रहे।
31 जनवरी को 33 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे डीआईजी सुधीर सिंह का भी समारोह में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया। डीआईजी सुधीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कार्यकुशल अधिकारियों पर पूरा भरोसा करती है। इसलिए उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है और चहुं ओर विकास दिख रहा है। उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं देने वाले डीजी जेल आनंद कुमार, पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह, पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह और पूर्व आईपीएस एवं कुलपति डा. अशोक कुमार राघव एवं सेवानिवृत्त कमिश्नर मुरादाबाद वीके सिंह का आभार जताया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित करने के लिए असलम सैफी और सुरेंदª सिंघल का भी आभार जताया।
समारोह अध्यक्ष कार्यवाहक जिलाधिकारी विजय कुमार ने इस मौके पर कहा कि देश स्वतंत्रता सेनानियों का सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होेंने डीआईजी सुधीर कुमार की उल्लेखनीय सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आठ जनपदों में एसएसपी रहना विशेष बात है। समारोह में मुख्य रूप से स्वामी शांतनु जी महाराज, ब्लाक प्रमुख चैधरी विश्वास सिंह ,उद्यमी सुधाकर अग्रवाल, सरदार, अखिलेश मित्तल, हिमांशु गर्ग,, अमित सिंघल एडवोकेट,, हाजी नौशाद कुरैशी, शाह उस्मान बेहट, शफीक कुरैशी, पत्रकार गौरव सिंघल, बजरंग दल के प्रातीय संयोजक विकास त्यागी, आदि सैकडों प्रमुख शख्सियत उपस्थित थी।

 

Check Also

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम काे लेकर एयरपोर्ट तथा होटल रेडिसन ब्लू नो फ्लाइंग जोन घोषित

रांची । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राज्य में प्रस्तावित कार्यक्रम है। …