भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हिसार आगमन होगा जोरदार स्वागत

हिसार । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सोमवार को हिसार पहुंचेंगे। उनके स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह हिसार का पहला दौरा होगा। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम व उनके स्वागत की तैयारियों के लिए जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि पहली बार हिसार आ रहे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह ऐतिहासिक होगा। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा जिला प्रभारी जवाहर सैनी, विधायक विनोद भयाना, चेयरमैन ईश्वर मालवाल व नरेश जांगड़ा, वरिष्ठ नेता रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

जिला प्रभारी जवाहर सैनी ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर बाद सेक्टर 14 स्थित पंजाबी भवन में होगा। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि स्वागत समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे इसके लिए डयूटियां तय की गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष जोशी, पूर्व प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, रणधीर सिंह धीरू, संजीव रेवड़ी, मनदीप मलिक, अशोक मित्तल, दर्शन गिरी, संदीप गोयल, हर्ष बामल, गोल्डी सैनी, सुनीता रेडू, राजकुमार इंदौरा, नेहा धवन आदि उपस्थित रहे।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम के दृष्टिगत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में हिसार विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली 5 अगस्त को दोपहर बाद हिसार पहुंचेंगे। हिसार कैंट के पास उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ सेक्टर-14 स्थित पंजाबी भवन पहुंचेंगे।

Check Also

शेख हसीना के खिलाफ 45 दिन में हत्या के 140 मामले दर्ज

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ पांच अगस्त के बाद से …