मुंबई: केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लगने से चार लोगों की मौत…

ठाणे। मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि एमआईडीसी- 2 में स्थित रासायनिक फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने के बाद आग लग गई। इस भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री में तीन धमाकों की आवाज सुनी गई।

Check Also

खंडेलवाल ने सांसद की शपथ लेकर जनसेवा के लिए कड़ी मेहनत का लिया संकल्प

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवर्निवाचित सांसद …