लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की निर्णायक लड़ाई उत्तर प्रदेश मेंअखिलेश यादव

लखनऊ :   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की निर्णायक लड़ाई उत्तर प्रदेश में हो रही है। इंडिया गठबंधन भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी और पूरे देश में चार सौ सीटों पर हराएगा। भाजपा ने दस वर्षों की सरकार में सभी वर्गों को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किये। नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती करना महंगा हो गया। स्मार्ट सिटी बनी नहीं, बिजली महंगी है। भाजपा की दस साल की सरकार में देश में कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली।
    समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बुधवार को मीडिया को सम्बोधित करते हुए  अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी। नौजवानों से झूठे वादे करती रही। भाजपा प्रतियोगी छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती है। जानबूझकर पेपर लीक कराती है। उत्तर प्रदेश में हर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी धांधली हुई। परिवार की गाढ़ी कमाई लगाकर दिन रात मेहनत करने वाले छात्रों के जीवन के साथ भाजपा ने खिलवाड़ किया। कहा कि पिछड़ों, दलितों और अन्य आरक्षित वर्ग के छात्रों को भाजपा ने नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया। गरीबों के साथ अन्याय हुआ। भाजपा किसान, नौजवान, गरीब विरोधी है। भाजपा सरकार ने खाने-पीने की चीजों से लेकर डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली सब महंगी कर दी। उद्योगपतियों और बड़ी कम्पनियों को मुनाफा कराया। देश की गरीब और मध्यम वर्ग जनता को तबाह कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था पर जीरों टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। जौनपुर में फेंक एनकाउण्टर हुआ, प्रतापगढ़ में हिरासत में मौत हुई। तत्काल पुलिस रिस्पांस सिस्टम यूपी डायल 100 को भाजपा सरकार ने 112 बनाकर बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल है। सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही है। किसान, गरीब जनता के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार को भूलने वाले नहीं है।

Check Also

स्मृति ईरानी,बोलीं- ये गांधी परिवार की सोच को दर्शाता है

लखनऊ l केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा है कि …