हाथ को मजबूत करने का काम कर रहा है – लोकदल

लोकतंत्र को बचाने के लिए, किसानों का उनका हक दिलाने के लिए लोकदल इंडिय गठबंधन के साथ ।
लखनऊ :  लोकतंत्र को बचाने, किसानों को उनका हक एवं समान विचारधारा रखने वाले   भारत जोड़ो नया यात्रा में इण्डिया गठबंधन के साथ आज है। आज लखनऊ में  लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने प्रेस के माध्यम से  कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने के बाद हुए रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए मुंबई में राहुल गांधी के हाथ को  मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई में शामिल हुआ।  वर्ष 1979 से 1980 में तत्कालीन श्रीमती इंदिरा गांधी के सहयोग से चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने और किसान हित में कई फैसले लिए थे उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारत रत्न दी जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है इससे किसानों  में काफी रोष है। किसान नाराज है।अब किसानों ने भी तय कर लिया है कि भाजपा के साथ जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल को आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा । सुनील सिंह जी ने कहा है कि कांग्रेस नेता तथा सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो में यात्रा इस देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बढ़ाने के लिए सही दिशा में कार्य कर रहे हैं।राहुल गांधी और हमारी विचारधारा समान है इसलिए लोकदल भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुडकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन का साथ दे रहे है। आज लोकतंत्र खतरे में है।न्याय पालिका खतरे में है।प्रेसवार्ता में सुनील सिंह जी ने कहा  हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है। इलेक्ट्रोबॉन्ड  के प्रश्न पर  मीडिया से बताया एसबीआई ने इलेक्शन कमिशन को दी जानकारी में बॉन्ड के नंबर छिपा लिए हैं।

Check Also

स्मृति ईरानी,बोलीं- ये गांधी परिवार की सोच को दर्शाता है

लखनऊ l केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा है कि …