बूथ स्तर तक बनेंगे पार्टी में सक्रिय सदस्य, जिले में जल्द ही शुरू होगा सदस्यता अभियान-केंद्रीय राज्य मंत्री व संसद अनुप्रिया पटेल

सुल्तानपुर:- अपना दल (एस) की मुखिया केंद्रीय राज्य मंत्री संसद अनुप्रिया पटेल के निर्देश में आज उत्तर प्रदेश के मध्य जोन प्रभारी के० के० पटेल सहित सह प्रभारी झिंकान चौधरी प्रदेश महासचिव,सांवत सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष छात्र मंच, अविनाश साहू प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल का आगमन हुआ।अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल की अगुवाई में पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने माला पहना कर स्वागत किया। नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला प्रभारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी विस्तार नीतियों पर चर्चा हुई। अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव व जिला उपाध्यक्ष राहुल सोनकर ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिले में सदस्यता अभियान बड़े पैमाने पर चलाने की कही बात। जिला प्रभारी के० के० पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए रणनीतियो पर चर्चा की। जिला मीडिया सचिव राज कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सक्रियता सुनिश्चित करने का काम जोरो पर किया जाएगा। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को सक्रिय होकर सदस्यता अभियान चलाने की बात कही है। इस बैठक में:- जिला उपाध्यक्ष सूर्यनाथ पटेल,ओम प्रकाश पटेल, जिला महासचिव इरशाद अहमद उर्फ जुबेर, राहुल गुप्ता, जिला सचिव राकेश पटेल, सिंघासन, जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच संतोष मौर्या, जिलाध्यक्ष विधिमंच सत्यप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष किसान मंच राकेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मंच गीता वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अतुल मिश्रा,उमेश पटेल, स्वामीनाथ वर्मा, सक्रिय कार्यकर्ताओ में विक्रांत सिंह, राजेन्द्र वर्मा, शंकर वर्मा, हौसिला वर्मा, मंजू वर्मा, बृजेश वर्मा, रामजतन, सतीश पाल* सहित दर्जनों पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

कक्षा 12 के छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा- गुरुजी पास कर दीजिए….

UP Board:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जिले के चार …