मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ- अयोध्या हाइवे पर हुये बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत 18 लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अभी तक इस हादसे बिहार के 12 लोगों की मृत्यु एवं 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये देने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय किया जा रहा है। घटनास्थल पर बिहार सरकार के अधिकारी भी भेजे जा रहे है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
बाराबंकी में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 28, 2021
तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी।
The Blat Hindi News & Information Website