अयोध्या पहुंचे सनातन रक्षक सेना के पदाधिकारी

रामलाल के दरबार में 1008 किलोग्राम की आर्गेनिक धूपबत्ती रामलला को करेंगे समर्पित
सनातन रक्षक सेना के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह ने दी जानकारी
अयोध्या :  सनातन रक्षक सेना के तत्वावधान में विगत 11 फरवरी से एक धार्मिक यात्रा महाराष्ट्र के नागपुर से चलकर अयोध्या पहुंची। जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान सनातन रक्षक सेना के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रक्का वीरेंद्र सिंह पत्रकार ने दी है। उन्होने कहा कि प्रभु श्री राम की झांकी एवं 1008 किलोग्राम की आर्गेनिक धूपबत्ती के साथ इस यात्रा को भगवा झंडा दिखाकर भगवान श्रीराम की चरणों में श्रद्धालवत होते हुए भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने स्वाना किया। यह धार्मिक यात्रा नागपुर से चलकर जबलपुर, सिवनी, सतना, मैहर, वित्रकूट, प्रयागराज, भदोई, राजा के तलाब, काशी, जौनपुर सुल्तानपुर होते हुए आज अयोध्या धाम में पहुंची। इस धार्मिक यात्रा का देश के सनातनियों द्वारा लगभग 46 जगहों पर स्वागत सम्मान किया गया। 1008 किलो० की धूपबत्ती व धार्मिक यात्रा का नेतृत्व सनातन रक्षक सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा सौ. अनुरुमा सिंठ एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्यकारिणी कर रही हैं।वही कल 15 फरवरी को के०टी० पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे श्री राम के चरणों में रामचरितमानस पाठ का किया गया।16 फरवरी को 1100 सनातनी महिलाओं द्वारा सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। देश के लगभग 10 सज्यों के प्रतिनिधि एवं सनातनियों का आना सुनिधित है।बता दे कि कई प्रदेश के मठ, मंदिर के साधु संत एंव महात्माओं का आगमन 15 फरवरी से लेकर 16 फरवरी कि सुबह तक होगा. और के०टी०पब्लिक स्कूल में धूपबत्ती प्रचलित कर अयोध्या के पराग देवी से शोभायात्रा निकालकर राम जन्मभूमि के गेट नंबर 3 तक जाएगी. और ऑर्गेनिक धूपबत्ती  प्रभु रामलाल को समर्पित की जाएगी. ये ऑर्गेनिक धूपबत्ती 6 महीने तक जलती रहेगी।

Check Also

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने रामलला के किये दर्शन

अयोध्या। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किये। बोले प्राण …