राम भक्तों की सुविधाओं को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने किया मंथन

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

अयोध्या : महानगर के चारों मण्डलों के पदाधिकारियों व कार्यकताओं के साथ क्षेत्रीय महामंत्री महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्ततव ने बैठक की। करियप्पा व देवकाली मंडल की बैठक सिविल लाइन कार्यालय पूरा मंडल की ब्लाक मुख्यालय तथा अयोध्या मंडल की प्रमोद वन में सम्पन्न हुई। बैठक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व उसके बाद आने वाले राम भक्तों की सुविधाओं को लेकर मंथन किया गया। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई।
करियप्पा मंडल की बैठक में महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के आवाहन के अनुसार हम सभी को तैयारियों में जुट जाना चाहिए। 14 जनवरी से लगातार प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक लगातार मठ-मंदिरों तथा अपने आस पास स्वच्छता अभियान चलाएं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन देवालयों पर भजन कीर्तन का आयोजन करें। शाम को प्रमुख चौराहों, देवालयों व अपने घरों को दीपकों प्रकाशित करें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा सभी शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक बूथ स्तर के कार्यकताओं के मोहल्ले के मंदिरों व चौराहों दीप जलाने व सजाने को लेकर साथ बैठक करें। सभी पार्षद व पूर्व पार्षद अपने मोहल्ले के लोगों से घर-घर सम्पर्क करें तथा इन आयोजनों में शामिल होने का आवाहन करें।
करियप्पा मंडल की बैठक में मंडल प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी, रवि सोनकर उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, शैलेंद्र कोरी, देवकाली मंडल में मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी पूरा बाजार की बैठक में पूरा बाजार मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह दिनेश मिश्रा, अयोध्या की बैठक में बालकृष्ण वैश्य, अरविंद सिंह सहित मंडल व मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे। केंद्र ,राज्य कर्मचारी एवं शिक्षकों द्वारा दूसरे दिन भूख हड़ताल में शामिल होकर पुरानी पेंशन की माँग को बुलंद किया।पुरानी पेंशन बहाली मंच (एन०जे०सी०ए)के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली हेतु दिनांक 8 जनवरी 2024 से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के सामने दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भूख हड़ताल का नेतृत्व कामरेड हीरालाल शाखा मंत्री एनआरमयू ने किया। भूख हड़ताल में उपस्थित केंद्र ,राज्य कर्मचारियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि सरकार यदि बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती है तो 2024 के चुनाव में सरकार को  गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ।भूख हड़ताल में राम प्रकाश सिंह, डेनियल भारती ,डॉ राजेश कुमार सिंह ,डॉक्टर संजय सिंह ,राजकुमार प्रिंस ,आर०के० यादव, विश्वजीत यादव, राम अकबाल द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, अनिल कुमार प्रदेश मंत्री ,जेपी यादव ,अंबिका ,आशा, प्रभावती,संजीव कुमार कन्नौजिया,नीरज श्रीवास्तव,प्रवीण पटेल,सौरभ पाण्डेय,एसआर रिजवी,प्रभाकर,संदीप,मो०अब्बास,मदनलाल,ए०पी०मौर्या ,अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Check Also

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने रामलला के किये दर्शन

अयोध्या। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किये। बोले प्राण …