लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को लखनऊ दौरे के दौरान पूर्व मंत्री स्व. आशुतोष टण्डन को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। जेपी नड्डा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने लखनऊ आये थे।
यात्रा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन के घर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वर्गीय टंडन के पुत्र और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी और परिवार का कुशल क्षेम जाना।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे।
The Blat Hindi News & Information Website