लखनऊ: फीनिक्स मॉल में जूते के शोरूम में शॉट सर्किट से लगी आग…..

लखनऊ : फीनिक्स मॉल में रविवार रात को जूते के शोरूम में शॉट सर्किट से आग लग गयी। परिसर में धुआं भरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बिजली गुल हाेने से लिफ्ट व इलेक्ट्रानिक सीढ़ियां रुक गयीं। अंदर मौजूद करीब पांच सौ लोगों ने सीढ़ियाें से उतरकर अपनी जान बचायी। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आ गयीं। सरोजनीनगर, आलमबाग, हजरतगंज समेत अन्य फायर स्टेशन से हाइड्रोलिक समेत 10 गाड़ियां पहुंचीं। धुआं भरा होने से स्मोक एग्जास्टर लगाया गया। आग का सही स्थान न मिलने पर जेसीबी से दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया जा सका।

कृष्णानगर के फीनिक्स यूनाइटेड मॉल की पहली मंजिल पर रिबॉक जूते के शोरूम में आग लगी। पूरे परिसर में धुआं भर गया। इस बीच पीवीआर में फिल्म देख रहे युवक को अलार्म की आवाज सुनाई दी। उसने शोर मचाया तो सभी जान बचाकर बाहर भागने लगे। माल में मौजूद लोग सकुशल बाहर निकल आए। सीएफओ ने बताया कि माल में धुएं से किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। शोरूम गहरा होने से आग लगने का सही स्थान भी नहीं मिल रहा था। स्मोक एग्जास्टर से धुआं नहीं निकल रहा था। जेसीबी से शोरूम के पीछे की दीवार तोड़कर किसी तरह आग के सही स्थान को चिन्हित कर उस पर काबू पाया गया।
वहीं मॉल में मौजूद अनुराग ने बताया कि आग से पूरे मॉल में धुआं भर गया था। स्टाफ के कर्मी ने न चेतावनी दी और न ही अलार्म ने काम किया। धुआं भरने के बाद सभी को घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होते ही मॉल की बिजली गुल कर दी गई थी।

 

Check Also

भाजपा की सरकार आई तो हमारी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी बनेंगे अग्निवीर: अखिलेश यादव

लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को …