भोपाल : राम मंदिर का मुद्दा और राम भक्त दिग्विजय सिंह  

भोपाल : भाजपा द्वारा राम मंदिर को चुनाव का मुद्दा बनाते ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह सनातन धर्म का पालन करते हैं और एक अच्छे हिंदू हैं। राम हमारे ईष्ट देव हैं, लेकिन चुनाव में आदर्श आचार संहिता के चलते धर्म का उपयेाग करना कानूनन प्रतिबंधित है। भोपाल में मीडिया से दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौळान ने एक लाख रुपये दान दिए हैं जबकि मैंने 11 लाख रुपये दान दिए। दान का चेक मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा और लिखा कि इसे ट्रस्ट में जमा करा दीजिए। हालांकि उन्होंने मुझे चेक वापस करते हुए लिखा कि आप ही जमा करा दीजिए, तब मैंने सीधे जमा करा दिया। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय होते ही एक बार फिर से हिंदुत्व का मुद्दा विधानसभा चुनावों में मुख्य मुद्दा बनने जा रहा है। दरअसल राम मंदिर की प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में होगी। इस पर प्रदेश भाजपा द्वारा राम मंदिर के  निर्माण को लेकर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इस पर कांग्रेस में चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का मूल चरित्र हमेशा से श्रीराम, हिंदुत्व और सनातन धर्म के खिलाफ रहा है।
अनिल पुरोहित

Check Also

जानें- इस माह के पूरे व्रत-त्योहार की लिस्ट

साल 2024 में मई का महीना व्रत-त्योहारों से भरा होगा. इस महीने धन, समृद्धि प्रदान …