भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने भगत राम छाबड़ा

अयोध्या के सिंधी समाज ने जताया हर्ष
अयोध्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भगत राम छाबड़ा के नाम की घोषणा का स्वागत अयोध्या के सिंधी समाज ने करते हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य प्रतिनिधि विश्व प्रकाश, रूपन,ने देते हुए बताया कि देश के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, सफल व्यापारी भगत राम जी ने बाल स्वयंसेवक के रूप में संघ में कार्य करते वर्तमान में संघचालक का दायित्व निभाने के साथ राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की नवगठित कार्यकारिणी में बोर्ड मेंबर के रूप में भी अपनी शानदार सेवा देते सिंधी भाषा, संस्कृति, समाज के संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।साथ ही व्यापार को अपने परिवार को सौंप अपना संपूर्ण जीवन संघ व समाज की सेवा में समर्पित कर दिया है।  दिल्ली में 3 अक्टूबर को उदासीन आश्रम में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक में संघ विचारक भैया जी जोशी ने उनके नाम की घोषणा कर उन्हें संपूर्ण भारत के सिंधी भाषा, संस्कृति व समाज को जोड़ने की अपेक्षा से कार्य करने का निर्देश दिया। उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में अयोध्या से सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया गण ओम प्रकाश अंदानी,पवन जीवानी , मुखिया राजकुमार मोटवानी, बूलचंद चंगुलानी,हरीश मंधाण, देवकुमारक्षेत्रपाल,भीमनदास माखेजा,संघ के मुकेश तोलानी, प्रेम प्रकाश टेकचंदानी,रतन राजपाल, महेश आहूजा,जेपी क्षेत्रपाल वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में संत कंवर राम सिंधी अध्यक्ष केंद्र के प्रभारी ज्ञाप्रटे सरल सिंधु संस्कृति संरक्षण समिति के महेश आहूजा, सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन मंध्यान, भक्त प्रह्लाद सेवा समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल सागर, सिंधी बुक ट्रस्ट के जयप्रकाश टेकचंदानी ने  इस चुनौतीपूर्ण दायित्व को स्वीकार करने वाले श्री छाबड़ा को बहुत बधाई व समाज हित में अयोध्या से पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया है।

Check Also

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने रामलला के किये दर्शन

अयोध्या। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किये। बोले प्राण …