लखनऊ: मदरसों में होगा चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण

द ब्लाट न्यूज़ प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं कल चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने के साक्षी बनेंगे। उप्र के अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने निदेशक, अल्पकल्याण विभाग को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने के ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त मदरसों में कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत देश की इस अविस्मरणीय उपलब्धि से मदरसों के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों को भी परिचित होना चाहिए। अंसारी ने कहा है कि हमारा भारत देश विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि चन्द्रयान-3 कल 23 अगस्त, 2023 को चन्द्रमा पर उतरने वाला है।

यह भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका सीधा प्रसारण दिनांक 23 अगस्त की सायं 5:27 बजे से संबंधित वेबसाइट तथा आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा।

Check Also

लखनऊ: एक दर्जन से अधिक बच्चे लड्डू खाने से हुए बीमार

लखनऊ : राजधानी स्थित बलरामपुर अस्पताल में एक दर्जन से अधिक बच्चों का इलाज चल …