कानपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर लोगो का किया सम्मान

द ब्लाट न्यूज़ कानपुर संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी विशाख जी० द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिजनों तथा वीर शहीदों के परिजनों को शाल व प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया, साथ ही भारत बांग्लादेश की सीमा पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के आरक्षी शैलेन्द्र दुबे की पत्नी मीनू दुबे को शासन के निर्देशों के क्रम में ग्राम विकास विभाग में नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (भू0/आ0) रिंकी जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (न0/अ0) अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सूरज यादव सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

Kanpur: सब्जी विक्रेता आत्महत्या मामले पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, गिरफ्तारी के दिए निर्देश

•चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव व सिपाही अजय यादव मृतक सुनील से वसूली …