द ब्लाट न्यूज़ साइबर क्राइम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस साल जुलाई तक क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक हजार लोगों के दो करोड़ रुपए वापस दिलवाए हैं। वहीं, पिछल्े साल क्राइम ब्रांच ने इस अवधि में ठगी का शिकार हुए लोगों के एक करोड़ रुपए वापस करवाएस थे। डीसीपी (क्राइम) निमिष अग्रवाल का कहना है कि जागरुकता से ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
ये ठग बहुत तेजी से ठग्ी का तरीका बदलते हैं और दूर किसी राज्य में बैठकर लोगों को शिकर बनाते हैं। कई मामलों में पुलिस आरोपियों को पकड़ लेती है, जबकि कई मामलों में दूसरे राज्यों में आरोपियों के होने से उन तक पहुंचना मुश्किल होता है। साइबर ठगी से पूरे देश के साथ इंदौर पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई है।
इसके लिए पुलिस जहां लगातार जागरुकता अभियान चला रही है, वहीं पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। समय रहते जो भी लोग पुलिस से संपर्क करते हैं, वह उनके पैसे वापस करवा देती है। इस साल के प्रथम सात तमाह में क्राइम ब्रांच ने ठगी के शिकार एक हजार लोगों के लगभग एक करोड़ 96लाख रुपए वापस करवाने में सफलता अर्जित की है। इनमें पांच हजार से दो लाख रुपए की ठग्ी के शिकार लोग शामिल हैं।
The Blat Hindi News & Information Website
