मथुरा: बरसात से बढ़ा यमुना का जलस्तर, पैंटून पुल हटाया

द ब्लाट न्यूज़ कुछ दिन से हो रही बरसात से यमुना का जलस्तर बढ गया है। खतरे को भांपते हुए यमुना पर बने पैंटून पुल को हटाया जा रहा है। वृंदावन में यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा पैंटून को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे की किसी प्रकार की घटना घटित न हो सके। वहीं विभाग द्वारा ग्रामीणों को लाने ले जाने के लिए स्टीमर का संचालन भी शुरू कर दिया गया।

 

 

जिससे ग्रामीणों को आने जाने में सहूलियत मिल सके। मानसून को देखते हुए और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर तटीय इलाकों में भी दिखने लगा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर 15 जून से ही पैंटून पुल को हटाने के आदेश दे दिए गए थे। किसी कारण वस पुल से आवागमन पर प्रतिबंध नहीं हुआ।  लेकिन जैसे ही यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई तो स्वयं पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

जिसको संज्ञान में लेते हुए मंगलवार से विभाग द्वारा केशी घाट स्थित पैंटून पुल को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ठेकेदार नारायण शर्मा ने बताया की यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए चार माह तक पुल का संचालन बंद रहेगा। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए विभाग द्वारा सरकारी स्टीमर का संचालन शुरू कर दिया गया है। जो ग्रामीणों को लाने ले जाने का कार्य करेगा।

Check Also

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने लगातार तीसरी बार हेमा मालिनी बनाया है उम्मीदवार

मथुरा। उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हेमा मालिनी …