कानपुर: निर्दलीय पार्षद के विरोध के बीच सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के 12 सदस्य निर्वाचित

द ब्लाट न्यूज़ नगर निगम चुनाव के बाद शुक्रवार को पहला सदन बुलाया गया। राष्ट्रीय गीत के साथ सदन की शुरुआत हुई। महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम के होने वाले सदन में मुख्य एजेंडा कार्यकारिणी और केडीए बोर्ड सदस्यों का निर्वाचन का है। सदन की शुरुआत करते हुए महापौर ने कहा कि हम चाहते हैं कि सर्वसम्मति से सदस्यों का निर्वाचन हो जाये।

 

 

इसके तुरंत बाद महापौर ने आधे घंटे के लिए सदन स्थगित करने की घोषणा कर दी। सदन के पहले ही द‍िन नाले, गली पिट और नाली साफ न होने और बंद लाइटों का मुद्दा भी पार्षदों ने उठाया। अफसरों को भी घेरा।

नगर निगम सदन में कार्यकारिणी के चुनाव में 9 भाजपा,2 सपा और एक कांग्रेस सदस्य का सर्वसम्मति से निर्वाचित हुआ। हालांकि,इस दौरान सरोजिनी नगर से निर्दलीय पार्षद अरविंद यादव ने इसका विरोध किया और कहा कि इस बार कार्यकारिणी के सदस्यों में एक निर्दलीय पार्षद को भी स्थान दिया जाए। इस पर सदन में भाजपा के पार्षद नवीन पंडित और अरविंद यादव के बीच नोकझोंक शुरू हो गयी।

हंगामा बढ़ता देख महापौर प्रमिला पांडेय ने दोनों को समझाया और कहा कि छह महीने बाद दोबारा कार्यकारिणी का जब चुनाव होगा तो एक निर्दलीय पार्षद को भी जगह दी जाएगी। इसपर निर्दलीय पार्षद अरविंद यादव ने अपने पार्षदों से मंत्रणा के बाद सहमति जता दी। वहीं पार्षद पवन गुप्ता द्वारा शिकायतों का बॉक्स लाने पर नाराजगी जताई। बॉक्स रखने के बाद आने दिया।

Check Also

Kanpur: सब्जी विक्रेता आत्महत्या मामले पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, गिरफ्तारी के दिए निर्देश

•चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव व सिपाही अजय यादव मृतक सुनील से वसूली …