लखनऊ: त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत गोण्डा एवं सोनभद्र हेतु 658.54 लाख रूपये मंजूर

द ब्लाट न्यूज़ प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद गोण्डा एवं सोनभद्र में सड़क निर्माण से सम्बन्धित कार्यों हेतु कुल 658.54 लाख रूपये मंजूर किये गये है। मंजूर की गयी धनराशि सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी गयी है।

 

 

इस सम्बन्ध में नियोजन विभाग ने आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद गोण्डा में सड़क निर्माण से सम्बन्धित कार्य हेतु 615.50 लाख रूपये तथा जनपद सोनभद्र में सड़क निर्माण से सम्बन्धित कायों हेतु 43.04 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। मंजूर की गयी धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी।

परियोजना के लिये स्वीकृत धनराशि ब्याज अर्जित करने के उद्देश्य से आहरित कर बैंक व डाकघर में नहीं रखी जायेगी। मंजूर की गयी धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तदनुसार कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जायेगी। कार्यों को मानकों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ स्वीकृत लागत में ही पूर्ण किया जायेगा और लागत वृद्धि अनुमन्य नहीं होगी।

Check Also

लखनऊ में एक बुजुर्ग ने कुत्तों के पिल्लों की गर्दन मरोड़कर मारा डाला, वीडियो वायरल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक वीडियो तेजी से वायरल …