लखनऊ: विशेष अभियान में 1712 ओवरलोड वाहनों का चालान, 783 बंद

द ब्लाट न्यूज़ प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर 8 जून से 13 जून, 2023 तक ओवरलोड माल वाहनों के विरुद्ध पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। प्रवर्तन की इस कार्रवाई में पूरे प्रदेश में  कुल 1712 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया एवं 783 वाहनों को बंद किया गया। प्रवर्तन की इस कार्रवाई से कुल 341.6 लाख रुपए प्रशमन शुल्क प्राप्त हुआ। गुरुवार को यह जानकारी परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में ओवरलोड वाहनो की शिकायतें प्राप्त हो रही थी।

 

 

जिसके कारण  यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि आगरा सम्भाग में 169 वाहनों का चालान हुआ एवं 36 वाहन बन्द किये गये। इसी प्रकार अलीगढ़ सम्भाग में 29 वाहनों का चालान एवं 14 वाहन बन्द, अयोघ्या सम्भाग में 113 वाहनों का चालान एवं 69 वाहन बन्द, आजामगढ़ सम्भाग में 44 वाहनों का चालान एवं 13 वाहन बन्द, बॉदा सम्भाग में 95 वाहनों का चालान एवं 46 वाहन बन्द, बरेली सम्भाग में 92 वाहनों का चालान एवं 39 वाहन बन्द, बस्ती सम्भाग में 8 वाहनों का चालान एवं 4 बन्द, गाजियाबाद सम्भाग में 89 वाहनों का चालान एवं 67 वाहन बन्द, गोण्डा सम्भाग में 69 वाहनों का चालान एवं 40 वाहन बन्द, गोरखपुर सम्भाग में 90 वाहनों का चालान एवं 33 वाहन बन्द, झांसी सम्भाग में 69 वाहनों का चालान एवं 37 वाहन बन्द, कानपुर नगर सम्भाग में 119 वाहनों का चालान एवं 68 वाहन बन्द, लखनऊ सम्भाग में 120 वाहनों का चालान एवं 72 वाहन बन्द, मेरठ सम्भाग में 47 वाहनों का चालान एवं 11 वाहन बन्द, मिजार्पुर सम्भाग में 58 वाहनों का चालान एवं 26 वाहन बन्द, मुरादाबाद सम्भाग में 107 वाहनों का चालान एवं 65 वाहन बन्द, प्रयागराज सम्भाग में 71 वाहनों का चालान एवं 66 वाहन बन्द, सहारनपुर सम्भाग में 101 वाहनों का चालान एवं 60 वाहन बन्द, वाराणसी सम्भाग में 222 वाहनों का चालान एवं 17 वाहन बन्द किये गये।

Check Also

अखिलेश यादव ने श्यामलाल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें कौन हैं श्यामलाल

लखनऊ/कानपुर,संवाददाता। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव …