महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर मांगा अखंड सौभाग्य

 THE BLAT NEWS:

कानपुर,संवाददाता। जिले में वट सावित्री का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अखंड सौभाग्य के लिए पति के दीर्घायु होने का वरदान मांगा।नगरीय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी परंपरागत वट वृक्ष के पास पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ मौजूद रही।ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होने वाले वट सावित्री व्रत में महिलाएं बरगद वृक्ष के पास का पूजन कर पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं।

Image result for महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर मांगा अखंड सौभाग्य

मान्यता है कि वट वृक्ष की छाया में ही व्रत का अनुष्ठान कर सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राणों को पुन: लौटाने में सफलता पाई थी। वट सावित्री पर्व के मौके पर घरों में पूजन के लिए तैयारियां की जा रहीं थी। स्नान के बाद व्रत रखकर पूजन सामग्री के साथ सुहागिनों का सुबह से ही वट वृक्षों के पास पहुंचना शुरू हो गया था;

 

महिलाओं ने मौली, रोली, सूत धूप, नैवेद्य के साथ दीप जलाकर वट वृक्ष का विधि विधान से पूजन किया। साथ ही महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनी। वट वृक्ष के तने में सूत लपेट कर महिलाओं ने पूजन कर अखंड सौभाग्य की कामना की।

 

Check Also

कानपुर में रामनवमी पर इस तरह रहेगा ट्रैफिक का डायवर्जन…

कानपुर: रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से रामनवमी पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा के कारण …