6 मार्च 2021 का राशिफल

मेष
शुभ समाचार मिलने की संभावना है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। पुराने मित्र और संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। अचानक कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं।

वृषभ
लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होने की संभावना है। आप किसी शुभ यात्रा पर जा सकते हैं। कठिन मेहनत के बाद जरूरी कामों में सफलता मिल सकती है। रिश्तेदारों से मिलन- जुलना हो सकता है। संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है तो उसका समाधान होगा।

मिथुन
दिन अच्छा रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रहा मतभेद खत्म होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने भविष्य के लिए धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क
मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित रहेंगे। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना है। आज आपको काफी धैर्य से काम लेना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें।

सिंह
मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। महान लोगों से संपर्क बन सकता है। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट झेलना पड़ सकता है।

कन्या
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

तुला
मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। अचानक दु:खद समाचार मिल सकता है। आपको काफी धैर्य बनाए रखना होगा। किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। महत्वपूर्ण कामों में आप ध्यान दें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट कर सकते हैं। परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

वृश्चिक
मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट लग सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

धनु
दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। आप अपने पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं।

मकर

अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सावधान रहें। बच्चों की तरफ से थोड़ी चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। अजनबी लोगों के ऊपर ज्यादा विश्वास मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

कुंभ
अपनी नई योजनाओं का भारी मुनाफा मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो आप अपना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। जिस कार्य में आप काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

मीन
मिलाजुला फल मिलेगा। आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। दूसरों के उकसाने में ना आएं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।

 

Check Also

भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

The Blat News, [ Rishabh Tiwari]: आज अयोध्या सहित देश भर में श्री राम लला …