निकाय चुनाव में सपा ने घोषित किये अध्यक्ष पदों के प्रत्याशी

THE BLAT NEWS:

बस्ती। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को निकाय चुनाव के अध्यक्षपदों के प्रत्याशियों की घोषणा किया। पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बस्ती सदर लोकसभा प्रभारी ने पत्रकारों से वार्ता के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा स्वीकृत प्रत्याशियों की घोषणा करते हुये बताया कि नगर पालिका परिषद बस्ती से अध्यक्ष पद हेतु नेहा वर्मा, नगर पंचायत मुण्डेरवा से अध्यक्ष पद हेतु मो0 आरिफ, नगर पंचायत गायघाट से राम सुरेश सोनकर, रूधौली से धीरसेन निषाद, नगर पंचायत बभनान से सईद अहमद, नगर पंचायत नगर बाजार से पूनम उपाध्याय, नगर पंचायत कप्तानगंज से चन्द्र प्रकाश चौधरी, नगर पंचायत गनेशपुर से नाहिदाबानो, नगर पंचायत बनकटी से  गुजराती और नगर पंचायत हर्रैया से कुंवर कौशलेन्द्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है

पत्रकारों से बातचीत में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव और पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने बताया कि पार्टी निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी, बताया कि सभासद प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र कर दिया जायेगा।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ समीर चौधरी, अरविन्द सोनकर, रिन्टू यादव, रन बहादुर यादव, गौरीशंकर यादव, भोला पाण्डेय के साथ ही अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री ने गो दुग्ध से किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर । प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवाधिदेव महादेव को बेल पत्र, …