किसान मोर्चा का जागरण अभियान

THE BLAT NEWS:

सोहावल-अयोध्या। मोटा अनाज पौष्टिक गुणों की खान है स इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है, क्योंकि इसमें जो पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं स वह आज के  ज्यादा मात्रा में पैदा होने वाले अनाजों गेहूं चावल में उतनी मात्रा में नहीं पाए जाते हैं सरकार इन विलुप्त प्राय हो चुके अनाजों को फिर से खेती में शामिल करने के लिए प्रयासरत है इसीलिए कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागृत किया जा रहा है स यह बातें आज सुचितागंज बाजार मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती व श्री अन्न जागरणअभियान के अंतर्गत आयोजित किसान गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महा मंत्री (अवध प्रान्त) हरीश कुमार श्रीवास्तव ने कही। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि मोटे अनाज कोदो, काकुन,सांवा,  बर्री ,आज किसान के खेतों से पूरी तरह गायब हो गए हैं स जिनका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए रामबाण था।इन जिंस को  फिर से पैदा करने के लिए ये जागरण अभियान चलाया जा रहा है ।उन्होंने सभी उपस्थित किसानों को इन पर बढ़ावा देने के साथ ही रसायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक व कम्पोस्ट खाद प्रयोग करने की बात कही है। किसान मोर्चा जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह बल्ले  ने बताया कि सरकार द्वारा किसान हित के लिए अनेक  योजनाए चलाई जा रही है स जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड,  मृदा हेल्थ कार्ड,किसान सम्मान निधि, के साथ  किसानों को कृषि यंत्रो पर भरपूर सब्सिडी दी जा रही है।अंत में  गोष्ठी में आगामी नगर पंचायत के चुनाव पर भी चर्चा हुई जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने पार्टी द्वारा नामित प्रत्याशी को एकजुट होकर जिताने का संकल्प लिया। अंत मे किसान मोर्चा के सोहावल मंडल महामंत्री देवेश कुमार सिंह छोटे ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों व  किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभा समापन की घोषणा किया ।सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी ने किया इस अवसर पर नगर पंचायत सुचित्तागंज से भाजपा के सम्भावित चेयर मैन पद की प्रत्याशी विन्देश कुमारी पत्नी रवि कुमार, सहकारी समिति खिरौनी  सभापति राहुल सिंह, महामंत्री जगदंबा प्रसाद मिश्रा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, वीरभद्र गुप्ता, तिलक राज सिंह, मोहन लाल, विनय तिवारी, महेंद्र दुबे ,मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कोरी,विजेंद्र सिंह लल्ला मंडल उपाध्यक्ष, सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Check Also

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने रामलला के किये दर्शन

अयोध्या। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किये। बोले प्राण …