महिला मोर्चा का आज प्रदेश के सभी मंडलों में आयोजित करेगा

THE BLAT NEWS:

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आज को प्रदेश के सभी मंडलों में सामाजिक समरसता अन्न सहभोज आयोजित करेगा, जिसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहनें अनुसूचित जाति समाज की बहनों के साथ सहभोज करेंगी।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, शालिनी बनी ...महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती तक प्रदेश भर में पार्टी द्वारा सेवा समरसता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा आज को प्रदेश के सभी मंडल केंद्रां में सामाजिक समरसता अन्न सहभोज आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि मोर्चा की बहनें अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों के साथ सहभोज कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराऐंगी।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया नर्मदापुरम जिले के नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

Check Also

 माहवारी स्वच्छता दिवस का हुआ आयोजन

THE BLAT NEWS: सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में इनरव्हील क्लब के सहयोग से बिसवां …