सहमति से बने संबंधों पर सजा न्यायाधीश के विवेक पर

THE BLAT NEWS:

ग्वालियर। हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की एकल पीठ ने एक आरोपित को जमानत देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पाक्सो व दुष्कर्म के मामले अधिक बढ़ रहे हैं। ये केस ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोगों के बढ़़ रहे हैं, जो कम पढ़े हैं। पहले सहमति से संबंध बने, लेकिन बाद में केस दर्ज हो गया। ऐसे केसों में फैसला देना न्यायाधीश के विवेक पर निर्भर होना चाहिए। ला कमीशन ऑफ इंडिया एक सुझाव संसद को दे, जिससे कानून में बदलाव हो सके। इसके अलावा प्रदेश सरकार पाक्सो एक्ट के संबंध में लोगों को जानकारी देने के लिए अभियान चलाए। टेलीविजन, अखबार सहित अन्य माध्यमों से जानकारी दी जाए। याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने की। वीकेश कलावत पर अशोकनगर जिले के ईशागढ़ थाने में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप था। कलावत ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया कि उसे झूठा फंसाया गया है। Image result for सहमति से बने संबंधों पर सजा न्यायाधीश के विवेक पर

उसने पीडि़ता से विवाह किया और उसके बाद सहमति से संबंध बने थे। उसके एक बच्चा भी है। लड़की भी यह कह रही है कि इंदौर में जाकर उसने विवाह किया था। शासन की ओर से जमानत का विरोध किया गया। कोर्ट ने तीनेां पक्षों को सुनने के बाद पांच हजार रुपये मुचलके पर जमानत पररिहा करने का आदेश दिया है। आदेश की कापी ला कमीशन ऑफ इंडिया को भेजने के साथ-साथ मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव को भेजने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय के सामने दतिया का भी एक ऐसा केस आया था, जिसमें पीडि़ता से दुष्र्म के मामले में दस साल की सजा हो गई थी। यह जेल में बंद था। आरोपित से पीडि़ता को तीन बच्चे भी थे। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन के सामने पीडि़ता खुद पैरवी के लिए पहुंची और अपनी पीड़ा बताई कि पति जेल में है। पिता के दबाव में आकर एफआइआर दर्ज कराई थी। विशेष न्यायालय में विवाह की जानकारी दी थी, लेकिन फिर भी सजा सुना दी गई। पिता ने घर से निकाल दिया तो वह ससुराल में एक कमरे में रह रही है।

Check Also

हमारे किसानों की मेहनत का परिणाम है कि यूपी देश में खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर है : मुख्यमंत्री

The Blat News, Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का हृदय …