महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे कल आयेंगे अयोध्या

THE BLAT NEWS:
अयोध्या,। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे रविवार 9 अप्रैल को अयोध्या आ रहे हैं।उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार एकनाथ शिंदे तकरीबन 9 घंटे अयोध्या में रुकेंगे और संत-महंतों का आशीर्वाद लेंगे।  गौरतलब है कि सीएम बनने के बाद वो पहली बार अयोध्या आ रहे है। सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। 11:15 बजे एकनाथ शिंदे होटल पंचशील पहुंचेंगे, 11:45 पर होटल पंचशील से राम जन्मभूमि परिसर के लिए होंगे रवाना। Image result for महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे कल आयेंगे अयोध्याएकनाथ शिंदे दोपहर 12:00 बजे भगवान रामलला की आरती में शामिल होंगे, इसके बाद सीएम शिंदे मंदिर निर्माण की प्रगति 1:30 बजे तक देखेंगे। एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2:30 बजे होटल पंचशील में होगी। जबकि शाम 3:30 बजे वे लक्ष्मण किला में आयोजित कार्यक्रम संत- महंतों से आशीर्वाद लेंगे । शाम 6:00 बजे एकनाथ शिंदे सरयू आरती स्थल पहुंचकर सरयू आरती में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के सीएम शिंदे शाम 7:05 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Check Also

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने रामलला के किये दर्शन

अयोध्या। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किये। बोले प्राण …