अलीगढ़: मनचले के ख़ौफ से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, कार्रवाई न होने पर मां ने 4 बेटियों सहित दी आत्महत्या की धमकी

द ब्लाट न्यूज़ थाना देहली गेट इलाके में एक मनचले लड़के के द्वारा स्कूल आते-जाते वक्त एक छात्रा के साथ की जा रही छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी लड़के की छेड़खानी का शिकार हुई 9th की छात्रा ने छेड़खानी की दहशत के चलते अपनी पढ़ाई छोड़ दी। जिसके बाद छेड़खानी की शिकार हुई छात्रा अपने पिता की मौत के बाद विधवा मां के साथ मिलकर छेड़खानी करने वाले लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत लेकर थाने पहुंची।

 

 

पुलिस ने उसकी शिकायत पर छेड़खानी करने वाले आरोपी लड़के के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाए छेड़खानी की शिकार हुई छात्रा और उसकी मां को दुत्कार कर थाने से भगा दिया। पीड़ित छात्रा ओर उसकी विधवा मां को पुलिस द्वारा थाने से दुत्कार कर भगाए जाने के बाद छात्रा की मां ने आरोपी लड़के के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने पर अपनी चारों बेटियों के साथ मिलकर आत्महत्या करने की धमकी दी गई है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना देहली गेट निवासी पीड़ित छात्रा की मां आरती का कहना है कि 2 साल पहले उसके पति की मौत हो गई है। 2 साल पहले पति की मौत होने के बाद उसके कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी आ पड़ी। जिसके बाद वह मेहनत मजदूरी कर अपनी बेटियों की पढ़ाई लिखाई के साथ ही अपने घर का खर्चा चला रही है। अंकिता का आरोप है कि उसके ही पड़ोस का रहने वाला लड़का अंकित उसकी बेटी का स्कूल आते जाते वक्त पिछले काफी समय से पीछा करते हुए छेड़खानी करता हुआ आ रहा है। इतना ही जब भी उसकी बेटी अपने घर से बाजार, दूध, सब्जी या अन्य सामान लेने के लिए जाती है तो आरोपी लड़का उसका पीछा करते हुए उसकी बेटी के पास पहुंचकर छेड़छाड़ करते हुए छेड़खानी करता है।

जिस पर उसने अपनी बेटी का स्कूल जाना बंद कर दिया। जिससे उसकी बेटी की बीच में ही पढ़ाई छूट गई। जिसके बाद पड़ोसी लड़के अंकित के द्वारा उसकी बेटी के साथ लगातार की जा रही छेड़खानी की शिकायत लेकर अपनी बेटी के साथ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास देहली गेट थाने पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उनकी शिकायत को वापस लौटाते हुए थाने से दुत्कार कर भगा दिया। अंकिता का कहना है कि अगर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही नहीं की तो वह अपनी चारों बेटियों के साथ आत्महत्या कर लेगी।

Check Also

दो बाइकों के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में मां-बेटे सहित 3 की मौत, दो की हालत नाजुक

अलीगढ़,ब्यूरो। थाना छर्रा इलाके के अतरौली छर्रा रोड स्थित रामपुर मोड़ के पास देर रात …