अवध विवि का 27वां दीक्षांत समारोह

THE BLAT NEWS:

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 27 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को प्रातः 11 बजे परिसर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के पूर्व कुलपति प्रो. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री रहे। इस समारोह की विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी रही। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया।
विश्वविद्यालय के 27 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करती हुई उत्तर प्रदेश राज्यपाल व कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने कहा कि अयोध्या अनादिकाल से हमारी सांस्कृतिक समृद्धता का प्रतीक रही है। इसे आचार्य नरेन्द्रदेव एवं डॉ. राममनोहर लोहिया जैसे राष्ट्रदृष्टा की कर्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है।विश्वविद्यालय राष्ट्र के मानव संसाधन के उत्कृष्ट विकास के केन्द्र होते है। भारत का लोकतंत्र और संस्कृति हमारी धरोहर है। आज भारत विश्व भर को योग चिकित्सा की ओर प्रवृत्त कर रहा है। हमारा देश समृद्ध विरासत को सुरक्षित रखने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर प्रगति कर रहा है। कुलाधिपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की संकल्पना धीरे-धीरे आकार ले रही है। अयोध्या के मन्दिरों से प्राप्त फूलों से इंत्र निर्माण कर विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर रहा है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिला सशक्तीकरण में प्रदेश अनुकरणीय कार्य कर रहा है। प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों में छह महिला कुलपति कार्य कर रही है। पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। राज्य विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में 80 प्रतिशत छात्राओं को स्वर्णपदक प्राप्त हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागादारी हर स्तर पर बढ रही है। यह प्रदर्शन स्वागत योग्य है और भारत के सामाजिक निर्माण की दिशा में एक सुखद संदेश है। कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध परियोजनाओं के साथ वैश्विक स्तर पर शिक्षण संस्थानों के साथ एमओयू बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे शैक्षिक स्तर में गुणवत्तापरक सुधार हो सके। विश्वविद्यालयों को सामाजिक भागीदारी में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होगा और ग्रामीण स्तर पर नागरिकों को जागरूक करना होगा। तभी सशक्त भारत की संकल्पना साकार हो सकेगी।

Check Also

कल होगा अयोध्या में भगवान राम का सूर्य अभिषेक….

Ayodhya,( Rishabh Tiwari ):  17 अप्रैल को रामनवमी है जिसको लेकर राम जन्मभूमि से लेकर …