चार से 11 मार्च तक मनाया जायेगा अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह

THE BLAT NEWS:

फिरोजाबाद । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद के निर्देशानुसार 04 से 11 मार्च 2023 तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक साक्षरता, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस सम्बन्ध में आज शुक्रवार को यजुवेन्द्र विक्रम सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में उपरोक्त महिला सप्ताह के सफल क्रियान्वयन हेतु सचिव, तहसीलदार, तहसील विधिक सेवा समिति, फिरोजाबाद, सिरसागंज व शिकोहाबाद तहसीलदार के साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक में प्रत्येक तहसील स्तर पर पैरा विधिक स्वयं सेवक एवं प्रत्येक तहसील के सचिव, तहसीलदार के सामंजस्य से महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध तंत्र एवं विभिन्न संस्थाओं के विषय, महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस, प्रशासन, न्यायिक व्यवस्था में उपलब्ध समाधान के उपाय, भारतीय दण्ड संहिता 1860, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम, 2005 इत्यादि के उन प्रावधानों से अवगत कराया, जो कि महिलाओं एवं बालिकाओं के हित संरक्षण हेतु हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ ...
प्राधिकरण के सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधश द्वारा बताया गया कि 08 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आने वाले सप्ताह को अंर्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाये जाने का उददेश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। पूरे जनपद में विभिन्न स्थलों पर अंर्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया जायेगा, साथ ही लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के साथ होने वाले समाज में दुर्व्यवहार जैसे मुददों पर ध्यान आकर्षित कराया जायेगा। कार्यस्थल पर भी महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के सम्बन्ध में कानून की जानकारी से अवगत कराया जायेगा। इस हेतु जनपद के सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि आने वाले आगामी सप्ताह में …महिलाओं के अधिकारों के सम्बन्ध में तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Check Also

मकान मालिक की आठ वर्षीय बेटी से घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म

कानपुर,संवाददाता। चकेरी थाना क्षेत्र में एक किरायेदार ने अपने ही मकान मालिक की आठ वर्षीय …