the blat news:
अलीगढ़: विवादित बयान देने के चलते सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा शेरवानी पहने जाने को लेकर हास्यपद तंज करते हुए जोरदार हमला बोला है। ठाकुर रघुराज सिंह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विधानसभा में शेरवानी पहन कर जाने पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अखिलेश यादव शेरवानी पहन कर जाएं या फिर चड्डी। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जाने वाली नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके विभाग में 2 लाख 65 हजार लड़कियों का विवाह कराया। जिसमें 65 मुस्लिम लड़कियां शामिल थी। इस बार उनके द्वारा बिना किसी भेदभाव के 10 लाख लड़कियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति इस देश का नागरिक है। जिसको सभी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए।
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह गुरुवार को अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा माफी में अपने लाव लश्कर के साथ हैल्थियन लैब का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। हेल्थियन लैब का उद्घाटन करने के बाद ठाकुर रघुराज सिंह अपना रक्त परीक्षण कराया और क्षेत्र में लैब की आवश्यकता ओर उसकी गुणवत्ता के बारे में मौके पर मौजूद लोगों को बताया और कहा कि वहां यहां कम खर्च में खून की जांच होगी और हेल्थियन लैब के जरिए की गई सभी जांचों की रिपोर्ट 12 घंटे में दी जाएगी।जिसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विधानसभा में शेरवानी पहन कर जाने को लेकर विवादास्पद बयानबाजी करते हुए शेरवानी पहनने को लेकर हमला बोला। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के विधानसभा में शेरवानी पहनकर जाने को लेकर ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव विधानसभा में शेरवानी पहन कर पहुंचे या फिर अखिलेश यादव विधानसभा में चड्डी पहन कर पहुंचे। उनके शेरवानी पहनने का अब कोई मतलब नहीं है। क्योंकि देश-प्रदेश से बीजेपी जाने वाली नहीं है ओर देश-प्रदेश में बीजेपी ही रहने वाली है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके श्रम एवं सेवायोजन विभाग के द्वारा बिना किसी भेदभाव के दो लाख 65 हजार गरीब मजदूर ओर सभी जातियों की कन्याओं का विवाह कराया है। जिसमें उनके द्वारा वाल्मीकि से लेकर सिख बौद्धईस्ट एवं मुस्लिम परिवार की बच्चियों के साथ विवाह के दौरान कोई भेदभाव नहीं किया ओर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए इस सामूहिक विवाह में 65 हजार मुस्लिम कन्याएं भी शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार उनके द्वारा बिना किसी भेदभाव के 10 लाख लड़कियों का विवाह कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति इस देश का नागरिक है ओर उसको सभी मूलभूत सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।
बाइट- ठाकुर रघुराज सिंह दर्जा प्राप्त राज्य मंत उत्तर प्रदेश सरकार
The Blat Hindi News & Information Website