द ब्लाट न्यूज़ महिलाओं को अब मातृ डिवाइस के प्रयोग करने से दवा खाने से छुटकारा मिलेगा। यह डिवाइस कहीं भी कैरी करने में आसानी होगी। माहवारी के दौरान महिलाओं को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। दर्द से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह की दवाइयों का प्रयोग करना होता है।
जिससे दर्द से उन्हें छुटकारा मिल जाता है, लेकिन दवा खाने से कई तरह के साइड इफेक्ट भी का सामना करना पड़ता है। यह डिवाइस रॉनी मंडल और रोहन ने मिलकर एक डिवाइस बनाया है। जिसके यूज से महिलाएं 10 मिनट में ही दर्द से छुटकारा पा सकेंगी। इलेक्ट्रॉनिक पोर्टेबल वायरलेबल रिचार्जेबल डिवाइस को कैरी करने में भी कोई झंझट नहीं होगी। यह चार सेंटीमीटर का यह छोटा सा डिवाइस है महिलाएं इसे कहीं भी यूज कर सकती हैं। इस डिवाइस का नाम मातृ रखा है।
एक बार चार्ज करने पर यह काफी दिनों तक काम करता है। रविवार को डिवाइस को बनाने वाली रानी मंडल ने बताया कि महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए इसे बनाने का आईडिया आया। उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस नोएडा में इसका क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है।
वहीं आईआईटी पटना ने इस प्रोडक्ट की सीड फंडिंग भी की है। इन्होेंने जीआइएस एकेटीयू के इन्नोवेशन हब की ओर से प्रदर्शनी में लगाए गए इस प्रोडक्ट को काफी सराहना मिली। जल्द ही यह डिवाइस बाजार में उपलब्ध होगी।
The Blat Hindi News & Information Website
