पंचांग :7 जनवरी 2023 का राशिफल

THE BLAT NEWS:

                                                                                                {–राशिफल–}

मेष :-
आज पूरे दिन मन में उल्लास और प्रसन्नता से भरा होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृष :-
पूंजी-निवेश करते समय सावधानी रखें। परोपकार करने में समय और पैसा उतना ही लगाएं, जितना आपके लिए दिक्कत न बने। लेन-देन करते समय सतर्क रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ के लालच में न फंसे।

मिथुन :-
आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। अनेक प्रकार की चिंता सताएगी l स्वास्थ्य नरम रहेगा। 

कर्क :-
स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, परिणाम स्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित हो सकता है। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा।

सिंह :-
वाणी और व्यवहार को संयमित रखने की जरूरत है। आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। ऑफिस में अधिकारी वर्ग से संभलकर चलें।

कन्या :-
माता की सेहत का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बनते हुए काम खराब हो सकते है शिक्षा क्षेत्र मे असफलता मिल सकती है । 

तुला :-
आज के दिन आपको अपने स्वभाव व स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए l धनहानि के भी योग हैं सजग रहें। क्रोध पर संयम बरतें तथा चर्चाओं से दूर रहें ।

वृश्चिक :-
आज ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी है कि आपको मेहनत के मुकाबले कम फल मिलेगा। संतान की ओर से उत्तम समाचार प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी । 
धनु :- 
किसी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद, टकराव या फिर झगड़ा हो सकता है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना जरूरी है अन्यथा परिस्थिति उलझन भरी हो सकती है।

मकर :-
आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरते।

कुंभ :-
आज आपको अपने परिवार की तरफ से अच्छे परिणाम मिलेंगे l अनैतिक कृत्यों से दूर रहे । सरकार-विरोधी प्रवृत्तियो के कारण परेशानी खडी न हो इसका ध्यान रखे ।

मीन :-
आप को क्रोध पर संयम बरतने की सलाह हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रह सकती है अतः खान-पान पर संयम रखे। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है।

Check Also

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए निर्देश

कानपुर, ब्यूरो। आगामी लोकसभा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए  जनपद में जिलाधिकारी राकेश …