Accident: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा बस-ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत;मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

THE BLAT NEWS:   

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया, मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे  और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के स्थानीय में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जिला संरक्षक मंत्री ने मुलाकात की।:
एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार नासिक जिले में शुक्रवार को एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। जिला संरक्षक मंत्री भुसे ने सिन्नर के विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे घायल पीड़ितों से मुलाकात की और उनके परिजनों से भी बात की। पीड़ितों से मिलने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए भुसे ने कहा, अंबरनाथ स्थित एक पैकेजिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए शिरडी यात्रा का आयोजन किया था। यात्रा के लिए पंद्रह बसों की व्यवस्था की गई थी। मंत्री ने कहा, राज्य सरकार घायल पीड़ितों के इलाज का सारा खर्च वहन करेगी। उन्होंने कहा, नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर हाल ही में हुए हादसे के बाद अधिकारी शहर और जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान के लिए काम कर रहे हैं।

Accident

                                                                                  :THE BLAT NEWS FILE PHOTO:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Check Also

ऐसा लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में हुआ था पैदा : PM मोदी

मालदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर अपने वोट …