द ब्लाट न्यूज़: सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़ों वर्गों के प्रति सौतेला व्यवहार हो रहा है भाजपा समय- समय पर पिछड़ों दलितों के प्रति सौतेला व्यवहार करती रही है। आज पिछड़ों का आरक्षण छीना है। यह धोखा है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा मिला अधिकार छीना जा रहा है।अन्य संस्थाओं में भी यह हो रहा है। OBC समाज का आरक्षण खत्म करके समाज को सत्ता से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। आने वाली नस्लों को पीछे करने कि साजिश है। वह पिछड़ों का वोट चाहती है लेकिन सत्ता में भागीदारी नहीं देना चाहती है

अखिलेश की मांग, अयोध्या के व्यापारियों को मुआवजा दे:
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के व्यापारियों को सरकार ने बर्बाद कर दिया है। सरकार से मांग है कि इन्हें मुआवजा दें। आसपास जहां जगह हो इन्हें स्थापित करे। मंदिर के चंदे से भी मदद करें।
अखिलेश यादव ने कहा कि वह 27 जनवरी को अयोध्या जाएंगे और व्यापारियों का नुकसान देखेंगे।

भर्ती घोटाले पर जवाब दे सरकार:
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार यूनिवर्सिटी भर्ती और एकेटीयू में हुए घोटाले पर जवाब दे। सरकार ने इन जगहों की भर्ती में भी आरक्षण की अनदेखी की है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना कराएं।
भारत जोड़ो यात्रा के लिए नहीं मिला न्यौता:
अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा का न्यौता अभी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों एक ही हैं।
The Blat Hindi News & Information Website