सोनिया मैसुरु पहुंचीं, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी

द ब्लाट न्यूज़ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के मैसूरु पहुंच गईं। वह आगामी छह अक्टूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी।

 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि दशहरे के कारण चार और पांच अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर छह अक्टूबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी।

लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Check Also

Kanpur: सब्जी विक्रेता आत्महत्या मामले पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, गिरफ्तारी के दिए निर्देश

•चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव व सिपाही अजय यादव मृतक सुनील से वसूली …