जदयू के बाद हम ने भी भाजपा का साथ छोड़ा

 

द ब्लाट न्यूज़ । बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाद अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपना नाता तोड़ लिया।


पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने मंगलवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी राजग को छोड़कर बिना किसी शर्त के श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार को अपना समर्थन देगी। श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब जल्द ही महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाएंगे।
इस महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जदयू, कांग्रेस और वामपंथी दलो के अलावा श्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी होगी।

 

Check Also

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान में अजरबैजान की सीमा के समीप हुई हेलीकॉप्टर …